अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ सदर प्रखंड के काशीला स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगभग 22,800 आलू की बोरी खराब हो गई। व्यापारियों का कहना है कि इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। “हमारी पूरी मेहनत और निवेश एक झटके में बर्बाद हो गया,” एक व्यापारी ने दुख जताते हुए कहा। सहकारिता पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट शीघ्र ही उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।
बिजली और प्रबंधन की लापरवाही
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दुर्गा पूजा से पहले 15 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जनरेटर चालू नहीं किया गया और बड़े कोल्ड स्टोरेज में अतिरिक्त कोल्ड मशीनें लगाने की जरूरत पर ध्यान नहीं दिया गया। एक किसान ने कहा, “हमने सोचा था कि हमारी उपज सुरक्षित है, लेकिन बिजली और प्रबंधन की लापरवाही ने सब कुछ बिगाड़ दिया।”
संवेदक की जिम्मेदारी
वेज फेड के एग्रीमेंट के अनुसार कोल्ड स्टोरेज का संचालन संवेदक इफ्तिखार आलम और हेड मैनेजर सपन कुमार महतो को सौंपा गया था। शर्तों के मुताबिक नफा और नुकसान दोनों की जिम्मेदारी संचालनकर्ता की होती है। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी उनकी जिम्मेदारी में आती है।
विभाग की सफाई
विभाग का कहना है कि एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार व्यापारियों और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कोल्ड स्टोरेज संचालक को करनी होगी। सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रखरखाव की कमी के कारण यह गंभीर नुकसान हुआ।
पाकुड़ में 22,800 बोरी आलू बर्बाद, काशीला के किसानों की सालभर की मेहनत मिट्टी में pic.twitter.com/Ri0HpCRMs3
— News Samvad (@newssamvaad) November 20, 2025
इसे भी पढ़ें : बोकारो से बाइक चोरी कर खपा देते थे बंगाल में, सरगना सहित तीन धराये

