अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dubai : दुबई एयर शो में शुक्रवार को उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस एम के-1 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना ने बताया कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस अपनी डेमो फ्लाइट कर रहा था, तभी विमान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया।
धुएं का गुबार और लोगों में अफरा तफरी
विमान के जमीन से टकराते ही काले धुएं का बड़ा गुबार उठ गया। एयर शो देखने आए हजारों लोगों ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा। जगह पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। हादसे के बाद लोगों में घबराहट फैल गई और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत भीड़ को हटाना शुरू किया।
45 मिनट में आग पर काबू
दुबई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 45 मिनट के अंदर पूरी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं, इस पर अभी कोई साफ जानकारी नहीं है।
India’s Tejas crashed in Dubai Air show. No ejection by pilot spotted. Heartbreaking scene.
भारत का लड़ाकू ‘तेजस’ दुबई में क्रैश… देखें वीडियो#TejasMk1A #TejasMk1 #tejas #Dubai #dubaiairshow pic.twitter.com/ezYI6weWgD— News Samvad (@newssamvaad) November 21, 2025
घटना स्थल को सील किया गया
एयर शो अधिकारियों ने दुर्घटना वाले क्षेत्र को तुरंत बंद कर दिया। सभी उड़ान कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू की गई है। भारतीय टीम भी स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।
दुबई एयर शो में इस बार क्या खास है
इस साल एयर शो की थीम है ‘द फ्यूचर इज हियर’। यह आयोजन 17 से 21 नवंबर के बीच दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में हो रहा है। इसमें 200 से ज्यादा विमानों का रिकॉर्ड प्रदर्शन शामिल है। दुनिया भर से 148,000 विजिटर्स और 115 देशों के सैन्य व नागरिक प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं।
तेजस की खासियतें और इसकी भूमिका
तेजस एम के-1 विमान भारत में बना एक आधुनिक लड़ाकू विमान है। इसे हल्का और तेज बनाया गया है ताकि यह अलग-अलग तरह के मिशन आसानी से पूरा कर सके। इसे एचएएल ने विकसित किया है और यह 4.5 जनरेशन श्रेणी का विमान माना जाता है। इसमें आधुनिक हथियार प्रणाली, बेहतर एवियोनिक्स और बेहतरीन मैनूवरिंग क्षमता है। हल्का होने के बावजूद यह सुपरसोनिक स्पीड से उड़ सकता है, जो इसे भारतीय वायु सेना के लिए मजबूत विकल्प बनाता है।
इसे भी पढ़ें : RRB NTPC 2025 : आवेदन की तारीख बढ़ी, 5810 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

