Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश ने 20 साल बाद छोड़ा गृह विभाग, किस मंत्री को क्या मिला… जानें यहां
Headlines

नीतीश ने 20 साल बाद छोड़ा गृह विभाग, किस मंत्री को क्या मिला… जानें यहां

November 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार सरकार में इस बार ऐसा बदलाव हुआ, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। नीतीश कुमार ने 20 साल बाद गृह विभाग छोड़ दिया। यह विभाग अब बीजेपी को दिया गया है और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे सत्ता संतुलन का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है।

मंगल पांडेय संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की कमान मंगल पांडेय को दी है। इन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सुधार की मांग होती रही है।

auto

पहली बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह को बड़ा मौका

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। इसके साथ उन्हें सूचना प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी भी मिली है। युवा चेहरे के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

HAM के संतोष सुमन के पास फिर वही विभाग

HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदला। वे एक बार फिर लघु जल संसाधन विभाग ही संभालेंगे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दो मजबूत विभाग

विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग पहले से था। अब उन्हें खान और भूतत्व विभाग भी दिया गया है। हालांकि कृषि विभाग उनसे लेकर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को दिया गया है।

दिलीप जायसवाल बने उद्योग मंत्री

दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का जिम्मा मिला है। नितिन नवीन को सड़क निर्माण के साथ नगर विकास और आवास विभाग भी सौंपा गया है।

रामकृपाल यादव को कृषि विभाग

बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को कृषि विभाग दिया गया। राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि सबसे बड़ा हिस्सा रखता है, ऐसे में यह अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है।

कई अन्य मंत्रियों के विभाग भी बदले

संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग मिला है। अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला संस्कृति विभाग दिया गया है। सुरेंद्र मेहता को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग मिला। नारायण प्रसाद अब आपदा प्रबंधन विभाग संभालेंगे। रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है। लखेंद्र पासवान को एससी एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

LJPR और HAM का बंटवारा

LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग गया है।

HAM को फिर से लघु जल संसाधन विभाग मिला है और संतोष सुमन मंत्री बने रहेंगे।

दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश की दसवीं पारी शुरू, नयी कैबिनेट में कौन-कौन… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत का लड़ाकू ‘तेजस’ दुबई में क्रैश… देखें वीडियो
Next Article हंसुली से बंगारी तक, दिल्ली में चमका झारखंड के कारीगरों का हुनर

Related Posts

Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.