Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जली मोपेड से खुला राज, झाड़ियों में मिली दर्दनाक कहानी
Headlines

जली मोपेड से खुला राज, झाड़ियों में मिली दर्दनाक कहानी

November 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोपेड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chaibasa : चाईबासा के खड़पोस गांव में हर सुबह की तरह उस दिन भी लोग अपनी दिनचर्या में लगे थे। लेकिन 22 नवंबर की सुबह हवा में एक अजीब बेचैनी थी। झरना नदी किनारे मिली एक जली हुई मोपेड ने पूरे गांव को चौंका दिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह एक फेरीवाले के जीवन का आखिरी निशान बन जाएगी। 55 साल के श्रीराम बिरुवा गांव में किराना बेचते थे और आसपास के इलाकों में फेरी लगाया करते थे। अकेले रहते थे, लेकिन गांव के हर घर में जाना-पहचाना चेहरा थे। काम पर निकले आदमी की आंखों में उम्मीद रहती है कि शाम को फिर घर लौटेगा। लेकिन उस दिन श्रीराम के घर का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर टीवी की आवाज गूंज रही थी। खून के धब्बे और बिखरा पड़ा घर जैसे चीख-चीखकर बता रहा था कि कुछ बहुत गलत हुआ है।

तलाश जो कब्रिस्तान तक पहुंची

जब पुलिस और ग्रामीणों ने तहकीकात शुरू की तो हर कदम उन्हें एक डर की तरफ ले जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर कब्रिस्तान की झाड़ियों में जब श्रीराम का अर्धनग्न शव मिला, तो गांव में खामोशी छा गई। एक शांत स्वभाव के आदमी का अंत इस तरह होगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मृतक का बेटा जयसिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होते देख बस यही दोहरा रहा था, “पापा की किसी से क्या दुश्मनी थी?”

जमीन विवाद ने ले ली एक जान

डीएसपी रफायल मुर्मू की टीम ने मामले को दो दिन में सुलझा लिया। सूरज बिरुवा उर्फ टकलू, मधु बांकिरा उर्फ डोंडा और राहुल पिंगुवा ये तीनों उसी गांव के लड़के थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि पुराने जमीन के लफड़े के कारण उन्होंने मिलकर श्रीराम की हत्या की योजना बनाई और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जली मॉपेड से लेकर खून लगी गुप्ती तक

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा लोहे का रॉड, एक गुप्ती, खून सना पैंट और जली हुई मॉपेड बरामद की। जैसे इस कहानी के हर टुकड़े को जोड़ने के बाद एक तस्वीर साफ हो रही थी। एक इंसान को सुनियोजित तरीके से खत्म किया गया था।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का मेगा सिंचाई मिशन… 22 हजार हेक्टेयर जमीन को पानी मिलेगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article40 महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम, पटना की स्टडी ने खोला चौंकाने वाला सच
Next Article युवाओं के उत्साह से भरा पाकुड़, यूनिटी मार्च ने जुटाया जनसमर्थन

Related Posts

Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.