अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी गुरुवार यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली के JW मैरियट होटल में आयोजित हुई। इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी, लेकिन केवल 67 खिलाड़ी ही अपनी टीमों में शामिल हो पाए। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। कुल मिलाकर ऑक्शन में 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिनका मूल्य 3.20 करोड़ रुपये रहा। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड की एमेलिया केर 3 करोड़ रुपये में सबसे ज्यादा महंगी खिलाड़ी बनीं। कई बड़ी खिलाड़ी इस बार अनसोल्ड भी रहीं। कंगारू टीम की कप्तान एलिसा हीली 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के बावजूद बिक नहीं पाईं। वहीं, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
मुख्य खरीदारी की झलक :
- यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये) और शिखा पांडे (2.40 करोड़ रुपये) को अपनी टीम में शामिल किया।
- मुंबई इंडियंस ने आरटीएम कार्ड से एमेलिया केर (3 करोड़ रुपये) को दोबारा टीम में जोड़ा।
- गुजरात जायंट्स ने सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये), रेणुका सिंह (60 लाख रुपये) और काश्वी गौतम (65 लाख रुपये) जैसी खिलाड़ियों को खरीदा।
- दिल्ली कैपिटल्स ने लॉरा वोलवार्ट (1.1 करोड़ रुपये), चिनेल हेनरी (1.30 करोड़ रुपये) और श्री चरणी (1.30 करोड़ रुपये) को टीम में शामिल किया।
ऑक्शन में कुल 18 खिलाड़ियों वाली टीम बनाई जा सकती थी, जिसमें अधिकतम 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते थे। ऑक्शन की कमान मल्लिका सागर ने संभाली।
रिटेन खिलाड़ी :
ऑक्शन से पहले कुछ स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीमों ने रिटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया। मुंबई इंडियंस ने नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी. कमलिनी को बरकरार रखा। स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिसा पेरी और श्रेयंका पाटिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बनी हुई हैं। गुजरात जायंटस ने एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी को रिटेन किया। यूपी वॉरियर्स ने केवल श्वेता सेहरावत को रिटेन किया।
इसे भी पढ़ें : कोहली और पंत ने धोनी के घर किया डिनर… देखें

