अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुँच गए हैं। बीती रात करीब 8:45 बजे भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और ऋषभ पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों अलग-अलग कार से आए। जैसे ही गाड़ियाँ धोनी के घर के बाहर रुकीं, वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। कोहली और पंत करीब दो घंटे धोनी और उनके परिवार के साथ रहे और डिनर किया। इसके बाद धोनी खुद कार चलाकर कोहली को बाहर तक छोड़ते नजर आए।
इससे पहले दोनों टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में बल्लेबाजी और फील्डिंग की। कोहली ने बैक-फुट पंच, पुल शॉट और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कवर ड्राइव पर खास ध्यान दिया। वहीं रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट-फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की प्रैक्टिस की। फुटबॉल प्रेमियों और क्रिकेट फैंस ने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का भी भरपूर आनंद लिया।
Also Read : झारखंड में ठंड का सितम शुरू, इस जिले का पारा पहुंचा 5 डिग्री
Also Read : राशिफल @ 28 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

