अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में ठंड अचानक तेज हो गई है। बर्फीली हवाओं और तेजी से गिरते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खूंटी जिले में पिछले 24 घंटों में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। आंशिक बादल और हल्की धूप के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली। दिन में हुई हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। खूंटी का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
10 जिलों में पारा गिरकर 8 डिग्री तक पहुंचेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और दोपहर में धूप तेज होगी, लेकिन उत्तरी बर्फीली हवाएं धूप का असर कम कर देंगी। बादल हटने के कारण रात का तापमान 4–5 डिग्री तक गिर सकता है। आज रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग और कोडरमा में न्यूनतम तापमान 7–8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान 6 डिग्री तक लुढ़कने से मौसम में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है।
सुबह-शाम शीतलहर का असर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में सुबह 7 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद तेज शीतलहर चलेगी। धुंध और ठंडी हवाएं लोगों की सेहत पर असर डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : BHU में पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

