Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 09:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IND v/s SA : दूसरा मैच आज रायपुर में, यहां कभी नहीं हारा भारत
Headlines

IND v/s SA : दूसरा मैच आज रायपुर में, यहां कभी नहीं हारा भारत

December 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दूसरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1 बजे और मैच 1.30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में टीम इंडिया ने अब तक कोई वनडे नहीं हारा है।

बावुमा और महाराज की हो सकती है वापसी

पहले वनडे में न खेलने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा इस मैच में वापसी करेंगे। स्पिनर केशव महाराज को भी मौका मिल सकता है। टीम इंडिया ऋतुराज गायकवाड या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को बाहर बैठा सकती है।

Advertisement

रोहित 20 हजार रन के करीब

कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 41 रन दूर हैं। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन सकते हैं। विराट कोहली भी 28 हजार रन का आंकड़ा छूने से 192 रन दूर हैं।

रायपुर का रिकॉर्ड भारत के नाम

रायपुर में अब तक सिर्फ एक वनडे खेला गया है। जनवरी 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड-टु-हेड में अब तक 59 वनडे खेले गए हैं – भारत ने 28 और अफ्रीका ने 30 मैच जीते हैं।

क्या गायकवाड होंगे बाहर?

पहले मैच में ऋतुराज गायकवाड ने नंबर-4 पर खेलते हुए सिर्फ 8 रन बनाए थे। केएल राहुल ने साफ किया था कि ऋषभ पंत बतौर बैटर भी खेले सकते हैं। उन्हें प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी करते देखा गया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुंदर ने भी बल्लेबाजी अभ्यास किया, जबकि राहुल ने नेट सेशन मिस किया।

रोहित टॉप स्कोरर, हर्षित बेस्ट बॉलर

2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं – 561 रन, औसत 51। पहले वनडे में उन्होंने 57 रन बनाए थे। हर्षित राणा 3 विकेट के साथ भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल रहे। वे इस साल 19 विकेट ले चुके हैं।

ब्रीट्जकी इन फॉर्म, एनगिडी की वापसी संभव

साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जकी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रांची में 72 रन बनाए और इस साल 10 मैचों में 614 रन बनाए हैं। लुंगी एनगिडी 11 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं और इस मैच में वापसी कर सकते हैं।

रायपुर में टॉस का बड़ा रोल

रायपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शाम के बाद ओस गिरने की संभावना है, ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहेगा।

मार्को यानसन के खेलने पर संदेह

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे रांची में ही रुक गए। पहले मैच में उन्होंने 70 रन की पारी खेली थी और 2 विकेट भी लिए थे।

टी-20 वर्ल्ड कप की नई जर्सी आज लॉन्च

बुधवार को रायपुर में भारतीय टीम की टी-20 वर्ल्ड कप जर्सी लॉन्च की जाएगी। हार्दिक पंड्या रायपुर पहुंच चुके हैं। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी मौजूद रहेंगे।

संभावित प्लेइंग-11

  • भारत : केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
  • साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, प्रनेलन सुब्रायन/केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन/लुंगी एनगिडी।

इसे भी पढ़ें : ठंड का डबल अटैक : दिन में धूप बेअसर, रात का पारा फ्रीजिंग मोड में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठंड का डबल अटैक : दिन में धूप बेअसर, रात का पारा फ्रीजिंग मोड में
Next Article JJMP को लातेहार पुलिस का तगड़ा झटका, SP क्या बता गये… देखें

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.