Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BHU में पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों
Headlines

BHU में पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… जानें क्यों

December 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BHU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बीती देर रात मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच बहस के बाद कैंपस में जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर किया। फिलहाल कैंपस में शांति है, लेकिन सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना की शुरुआत तब हुई जब कैंपस में एक गाड़ी ने राजाराम हॉस्टल के एक छात्र को टक्कर मार दी। घायल छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल और अन्य हॉस्टलों के छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच बहसबाजी बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। इसी दौरान दोनों तरफ से आरोप-प्रतिआरोप बढ़े और माहौल बिगड़ गया।

auto

कैंपस में पथराव और तोड़फोड़

कुछ ही देर में बिड़ला चौराहे से एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई छात्र रॉड और डंडे लेकर बाहर निकल आए। छात्रों ने एलडी चौराहे पर रखी सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियां तोड़ दीं और सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्र घायल होने की खबर है।

पुलिस की भारी तैनाती

जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड हालात संभाल नहीं पाया तो BHU प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। दस चौकियों और पांच थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी कैंपस में तैनात की गई। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में देर रात कैंपस में फ्लैग मार्च किया गया।

“स्थिति नियंत्रण में है” – पुलिस

ACP गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झगड़ा हुआ था और हालात बिगड़ने पर प्रॉक्टर ने पुलिस को बुलाया। उन्होंने कहा, “अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कैंपस में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।”

इसे भी पढ़ें : देश की सीमा सुरक्षा होगी अभेद्य, एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी से होगा दुश्मन पर वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश की सीमा सुरक्षा होगी अभेद्य, एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी से होगा दुश्मन पर वार
Next Article ठंड का डबल अटैक : दिन में धूप बेअसर, रात का पारा फ्रीजिंग मोड में

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.