Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंडिगो संकट : पटना से आज 5 फ्लाइट रद्द, 11 दिसंबर तक 58 उड़ानें कैंसिल
Headlines

इंडिगो संकट : पटना से आज 5 फ्लाइट रद्द, 11 दिसंबर तक 58 उड़ानें कैंसिल

December 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इंडिगो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानों में चल रहा संकट खत्म नहीं हो रहा। सोमवार को एयरपोर्ट से पांच फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। इससे बड़ी संख्या में यात्री परेशान दिखे। कई लोगों के इंटरव्यू, मीटिंग और जरूरी कार्यक्रम छूट गए, जबकि कुछ पूरी सुबह एयरपोर्ट के चक्कर लगाते रहे। रविवार को भी हालात बिगड़े रहे। इंडिगो की चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता जाने वाली कुल 10 उड़ानें रद्द रहीं। जो विमान उड़ान भरे या आए, उन्हें भी करीब आधे घंटे तक देरी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की 5 फ्लाइटें रद्द

सोमवार को जिन पांच उड़ानों को रद्द किया गया, उनमें मुख्य रूप से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की फ्लाइट शामिल हैं। यात्रियों को फोन और संदेश के जरिए उड़ान की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।

रेलवे की मदद, स्पेशल ट्रेन शुरू

इंडिगो संकट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम बढ़ाए हैं। पूर्व मध्य रेल ने पटना से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रविवार से संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है ताकि यात्रियों को जगह मिल सके। एयरपोर्ट पर 24 घंटे के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 9771449159 जारी किया गया है।

स्पेशल ट्रेन की समय सारणी

दानापुर मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि 02309 पटना–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन सोमवार को रात 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी। संपूर्ण क्रांति में सेकंड एसी और तेजस राजधानी में थर्ड एसी का एक-एक कोच और जोड़ दिया गया है।

6 दिन में 180 फ्लाइटें प्रभावित

पिछले छह दिनों में पटना से करीब 180 उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। इंडिगो ने कहा है कि उसकी 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 उड़ानें चल रही हैं। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने उम्मीद जताई कि 10 दिसंबर तक नेटवर्क सामान्य हो सकता है।

8 से 11 दिसंबर तक 58 उड़ानें रद्द रहेंगी

इंडिगो की कुल 29 जोड़ी यानी 58 उड़ानें 8 से 11 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी। इसमें दिल्ली के लिए 12 जोड़ी, हैदराबाद के लिए 5 जोड़ी, और कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए 4-4 जोड़ी फ्लाइट शामिल हैं। 8 दिसंबर की रात दिल्ली का हवाई किराया बढ़कर 13,200 रुपये तक पहुंच गया है और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की सभी उड़ानें पूरी तरह भर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- बिहार में शुरू होंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJCI रांची की नयी टीम तैयार, किसके सिर ‘ताज’… जानें
Next Article मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब, कोतवाली में खलबली

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.