अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Prayagraj : प्रयागराज के नैनी कोतवाली में उस समय खलबली मच गई, जब मालखाने में जमा एक लाइसेंसी रिवाल्वर गायब मिलने की जानकारी सामने आई। यह मामला रविवार रात प्रकाश में आया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
बर्खास्त हेड मुंशी पर एफआईआर दर्ज
यमुनानगर के DCP विवेक चन्द्र यादव ने आज यानी सोमवार को बताया कि मामले में बर्खास्त हेड मुंशी राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम की शिकायत पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 409 में मामला दर्ज किया गया है। राजेन्द्र प्रसाद पहले मालखाने की देखरेख करते थे और कौशाम्बी जिले के बाकरगंज गांव के रहने वाले हैं।
कड़े दिशा-निर्देश और जांच जारी
घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गई है। दस्तावेज और साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिवाल्वर कैसे गायब हुई। अधिकारी मान रहे हैं कि मामला बेहद गंभीर है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें : अगले दो रोज तेजी से गिरेगा पारा, चार डिग्री हो जाएगा तापमान

