अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में जल्द ही कंप्यूटर लैब और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार चाहती है कि अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकें।
हर स्कूल में लैब और टैब की सुविधा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था में कई सुधार हुए हैं। छात्रों की संख्या बढ़ी है और अब सभी स्कूलों में डिजिटल लैब और टैब देने की योजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जनवरी के बाद
मंत्री ने कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 के तहत शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होगी। सभी जिलों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। शिक्षक भर्ती पूरी होने के बाद लाइब्रेरियन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एक करोड़ से अधिक छात्रों को बेहतर मध्यान भोजन
उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग एक करोड़ नौ लाख छात्रों को हर दिन मध्यान भोजन दिया जाता है। इसके लिए दो लाख से ज्यादा रसोइये पूरे राज्य में काम कर रहे हैं।
रोजगार आधारित शिक्षा पर जोर
सरकार नौकरी और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष शिक्षा व्यवस्था की जा रही है और उनके लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
इसे भी पढ़ें : भाषा के रंग, दोस्ती की खुशबू : डीपीएस पाकुड़ ने याद दिला दिया बीता वक्त



