Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 02:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SDM के एक घंटे की जांच में बड़ा खुलासा… जानें क्या
Headlines

SDM के एक घंटे की जांच में बड़ा खुलासा… जानें क्या

December 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SDM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा में बुधवार को SDM संजय कुमार ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ट्रैक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की। अचानक शुरू हुए अभियान में कुल 12 ट्रैक्टर जब्त किए गए। मौके पर ही इन वाहनों पर 2 लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया गया।

कई ट्रैक्टरों पर नहीं था लाइसेंस, अवैध खनन की आशंका

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ज्यादातर ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं थे। वे बिना लाइसेंस के ही गाड़ी चला रहे थे। सभी ट्रैक्टरों में ट्रॉली लगी थी, जिससे SDM को मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का संदेह हुआ। मौके पर ही परिवहन विभाग ने जुर्माना वसूला।

Advertisement

SDM बोले-  हजारों में हो सकती है वास्तविक संख्या

एसडीएम ने बताया कि इलाके में तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। रात में नंबर प्लेट न होने के कारण कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक घंटे की जांच में 12 ट्रैक्टर पकड़े जाने का मतलब है कि पूरे अनुमंडल में ऐसे वाहनों की संख्या हजारों में हो सकती है।

अवैध परिवहन पर लगातार सख्ती की तैयारी

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि बिना नंबर और अवैध परिवहन में शामिल वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि इन वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध खनन से जुड़े अपराधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इन वाहनों पर कार्रवाई हुई

जिन ट्रैक्टर मालिकों पर कार्रवाई की गई, उनमें लोटो निवासी परवेज आलम, फिरोज खान, रॉकी मोहल्ला निवासी सद्दाम हुसैन, करमडीह निवासी छोटू मेहता, कल्याणपुर निवासी मिथलेश कुशवाहा और राम जी कुशवाहा, बीरबंधा निवासी जनार्दन राम, नवादा निवासी प्रवीण जायसवाल, मेराल निवासी रामप्रवेश साव और मरहटिया निवासी बृजेश दुबे शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘कॉफी विद एसडीएम’ में छलका फुटवियर कारोबारियों का दर्द

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुरानी SIR लिस्ट में कैसे खोजे नाम, CEO द्वारा जारी खास वीडियो में देखें
Next Article किसानों की इनकम बढ़ाने पर सीएम हेमंत का फोकस, मास्टर प्लान तैयार

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 29, 2026

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.