Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 11:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसडीएम के कॉफी टेबल पर आए शहर के असली नायक… जानें कौन
झारखंड

एसडीएम के कॉफी टेबल पर आए शहर के असली नायक… जानें कौन

December 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसडीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। आमतौर पर जहां अधिकारी और फाइलें नजर आती हैं, वहां इस बार शहर को साफ रखने वाले स्वच्छता कर्मी मेहमान बनकर पहुंचे। करीब 70 महिला और पुरुष कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन किसी सरकारी बैठक जैसा नहीं, बल्कि परिवार के लोगों के बीच बैठकर बातचीत करने जैसा महसूस हुआ।

स्वच्छता कर्मियों ने साझा की अपनी भावनाएं

संवाद के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि संजय कुमार का व्यवहार हमेशा उनके लिए अभिभावक जैसा रहा है। नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी रहते हुए भी उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का प्रयास किया। एसडीएम ने भी कर्मियों के पारिवारिक हालात के बारे में पूछा और उन्हें नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी।

auto

शिक्षा से बदलेगा आने वाला कल

एसडीएम संजय कुमार ने स्वच्छता कर्मियों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह सोच बदलनी होगी कि सफाई कर्मी का बच्चा सिर्फ सफाई कर्मी ही बनेगा। अगर माता-पिता बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तो वही बच्चे आगे चलकर अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। उनकी बातों ने कर्मियों में नया आत्मविश्वास भरा।

प्रशासन की आंख और कान बनने की अपील

एसडीएम ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हर गली और मोहल्ले तक पहुंचते हैं, इसलिए वे प्रशासन के लिए आंख और कान का काम कर सकते हैं। अगर कहीं संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखें, तो तुरंत सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने अनियमित मानदेय, सेवा-निवृत्ति लाभ और अन्य समस्याएं सामने रखीं। टंडवा स्थित स्वीपर मोहल्ला में बिजली मीटर नहीं होने की शिकायत पर एसडीएम ने लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया ताकि कार्रवाई की जा सके।

गर्म कपड़ों का वितरण और नववर्ष की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत सभी स्वच्छता कर्मियों को गर्म कपड़े भेंट किए गए। एसडीएम ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर नगर परिषद के स्वच्छता सुपरवाइजर के साथ ‘आइए खुशियां बांटें’ टीम के साबिर अंसारी, कंचन प्रसाद, रविंद्र पासवान, अनिल कुमार और अखिलेश राम मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : भरोसा तोड़ा, आबरू लूटी और घर उजाड़ा, अब कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभरोसा तोड़ा, आबरू लूटी और घर उजाड़ा, अब कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Next Article गढ़वा में इस रोज दिखेगा टैलेंट का जलवा, हो रही बड़ी तैयारी

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.