Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 04:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जदयू के छात्र नेता मा’री गोली, आधा घंटा तड़पता रहा सड़क पर, फिर…
Headlines

जदयू के छात्र नेता मा’री गोली, आधा घंटा तड़पता रहा सड़क पर, फिर…

December 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जदयू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Begusarai : बेगूसराय में बुधवार सुबह अपराधियों के हौसले फिर दिखे। मॉर्निंग वॉक के बाद जिम जा रहे जदयू के छात्र नेता सोनू कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी रेलवे गुमटी के पास सुबह करीब 5 बजे की है।

30 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे सोनू

गोली लगते ही 25 वर्षीय सोनू जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से बार-बार अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। करीब आधे घंटे तक घायल हालत में तड़पते रहने के बाद सोनू ने खुद परिवार वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Advertisement

परिवार पहुंचा, तब जाकर मिला इलाज

सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सोनू को बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों के अनुसार गोली सोनू के बाएं जांघ में लगी थी और शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

छात्र राजनीति से जुड़े हैं सोनू कुमार

सोनू कुमार एसबीएसएस कॉलेज में जदयू के छात्र संगठन से जुड़े हैं। वह लोहिया नगर में किराए के मकान में रहते हैं। सोनू ग्रेजुएट हैं और छात्र राजनीति के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं।

पीड़ित बोला, किसी से कोई विवाद नहीं

घायल सोनू कुमार ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद जिम जा रहे थे, तभी बदमाशों ने अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े और मदद की गुहार लगाते रहे।

मां का बयान, बेटे का किसी से झगड़ा नहीं

सोनू की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा हाल ही में ननिहाल से लौटकर बेगूसराय आया था। ठंड लगने के कारण वह चचेरे भाई के घर रुका था। बेटे का न गांव में और न ही कहीं और किसी से कोई विवाद है। गोली किसने और क्यों मारी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

चचेरे भाई ने पहुंचाया अस्पताल

सोनू के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि गोली लगने के करीब 30 मिनट बाद सोनू का फोन आया। इसके बाद वह ई-रिक्शा लेकर मौके पर पहुंचे और सोनू को अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नितिन नबीन का हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत, भव्य रोड शो… देखें LIVE

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article25 साल की उम्र में थम गई जिंदगी, पीछे छूट गया सवालों भरा सन्नाटा
Next Article वैश्विक चुनावी सम्मेलन में झारखंड का नाम रौशन करने की तैयारी

Related Posts

Headlines

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026
Headlines

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026
Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.