Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नितिन नबीन का हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत, भव्य रोड शो… देखें LIVE
Headlines

नितिन नबीन का हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत, भव्य रोड शो… देखें LIVE

December 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नितिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंच चुके हैं। स्टेट हैंगर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, रथ पर सवार होकर निकले नितिन नबीन

रोड शो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। नितिन नबीन रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रथ पर मौजूद थे।

auto

हनुमान मंदिर में पूजा, अंबेडकर और जेपी को दी श्रद्धांजलि

रोड शो के दौरान नितिन नबीन ने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद बेली रोड पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। आगे आयकर गोलंबर पहुंचकर उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

मिलर हाई स्कूल में अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

आयकर गोलंबर से रथ मिलर हाई स्कूल ग्राउंड की ओर बढ़ा, जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पटना के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता यहां पहले से मौजूद रहे। पूरे रास्ते बैनर और पोस्टर लगे हुए थे।

हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत

बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी, घोड़ा और बुलडोजर के साथ नितिन नबीन के स्वागत में खड़े नजर आए। बुलडोजर से फूलों की बारिश भी की गई। हालांकि कार्यक्रम के चलते बेली रोड और एयरपोर्ट इलाके में जाम की स्थिति बनी रही।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवाओं के लिए प्रेरणादायक दिन

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भाजपा, बिहार और देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना के आसपास ही नितिन नबीन का जन्म हुआ, जो एक रोचक संयोग है। पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटी है।

नेताओं के बयान, युग परिवर्तन का संकेत

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने इसे युग परिवर्तन का दौर बताया। संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने दावा किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

मिथिला से बंगाल तक जीत का दावा

दरभंगा विधायक गोपाल ठाकुर ने मिथिला भाषा में संबोधन देते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में जीत दर्ज करेगी। मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि बिहार के साथ बंगाल में भी भाजपा की जीत होगी। पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भोजपुरी में भाजपा के विस्तार की बात कही।

राम कृपाल यादव बोले- 45 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी

राम कृपाल यादव ने कहा कि 45 साल की उम्र में नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना गौरव की बात है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

इसे भी पढ़ें : बिहार में खेल क्रांति की शुरुआत, खिलाड़ियों को मिलेगी 20 लाख तक की स्कॉलरशिप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों का बड़ा डंप तहस-नहस, दो प्रेशर IED डिफ्यूज… जानें कहां
Next Article बिहार-झारखंड में पूरे साल रहा जियो का जलजला… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.