Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 14 IPS और 75 DSP तैनात
Headlines

राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 14 IPS और 75 DSP तैनात

December 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राष्ट्रपति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम राजधानी रांची पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने रांची को हाई अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

14 IPS और 75 DSP के जिम्मे सुरक्षा की कमान

राष्ट्रपति की सुरक्षा में राज्य के 14 IPS अधिकारी और 75 DSP की तैनाती की गई है। इनके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल, क्यूआरटी और विशेष सुरक्षा दस्ता तैनात रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक पूरे मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ मोबाइल सर्विलांस यूनिट भी सक्रिय रहेंगी। सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Advertisement

28 से 30 दिसंबर तक ट्रैफिक में बदलाव

राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए रांची के ट्रैफिक सिस्टम में आंशिक बदलाव किया गया है। 28 दिसंबर को शाम 6 बजे से रात 7 बजे तक एयरपोर्ट से राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा। 29 दिसंबर को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होते हुए राजभवन तक यातायात रोका जाएगा। 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हरमू बाइपास से एयरपोर्ट और राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने और दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

लोकभवन में ठहराव, फिर जमशेदपुर रवाना

28 दिसंबर को रांची पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोकभवन में रुकेंगी। इसके अगले दिन 29 दिसंबर को वह जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। वहां वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

NIT जमशेदपुर में दीक्षांत समारोह

राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर परिसर में करीब 1.05 घंटे का समय बिताएंगी। दीक्षांत समारोह में कुल 1114 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इनमें 612 छात्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डिग्री लेंगे। डिग्री पाने वालों में 417 स्नातक, 149 स्नातकोत्तर और 46 पीएचडी के छात्र शामिल हैं। राष्ट्रपति दोपहर 2.05 बजे से 3.10 बजे तक कैंपस में रहेंगी।

ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

एनआईटी के कार्यक्रम से पहले राष्ट्रपति करनडीह जाहेरथान पहुंचेंगी। वह सुबह 10.40 बजे वहां पहुंचेंगी और करीब 1.05 घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार और झाड़ग्राम के विधायक पद्मश्री कालीपद सोरेन भी मौजूद रहेंगे। यहां संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें से 12 को राष्ट्रपति स्वयं सम्मान प्रदान करेंगी।

जमशेदपुर में ट्रैफिक पर असर

राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की योजना लागू की है। राष्ट्रपति का आगमन सुबह 10.10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर होगा। वहां से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी। इसके बाद 11.45 बजे काफिला जमशेदपुर परिसदन के लिए रवाना होगा। दोपहर के भोजन के बाद राष्ट्रपति 1.50 बजे बिष्टुपुर होते हुए एनआईटी जमशेदपुर पहुंचेंगी।

इसे भी पढ़ें : 18 हजार थानों को पछाड़कर चमका झारखंड का चौका थाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article18 हजार थानों को पछाड़कर चमका झारखंड का चौका थाना
Next Article झारखंड के इस रेलखंड में बड़ी हलचल, कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले समय

Related Posts

Headlines

भयंकर एनकाउंटर : भोरे-भोर दहल उठा सारंडा का जंगल

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भयंकर एनकाउंटर : भोरे-भोर दहल उठा सारंडा का जंगल

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.