अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कल्पना सोरेन ने कहा कि नया वर्ष केवल तारीख या समय का बदलाव नहीं है, बल्कि यह झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया अवसर भी है। उन्होंने कहा कि राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा।
वीर पुरखों के सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बना राज्य है। इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे और अंतिम व्यक्ति भी इस यात्रा का हिस्सा बने।
नव वर्ष 2026 की समस्त झारखण्डवासियीं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि अपने झारखण्ड को और सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। वीर पुरुखों के सपनों से उपजे इस राज्य को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।
हम सभी मिलकर ऐसा झारखण्ड… pic.twitter.com/lrUuhts7kx
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) December 31, 2025
समानता और सामाजिक न्याय पर जोर
उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि सभी मिलकर ऐसा झारखंड बनाएं, जहां समानता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता मिले। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग मजबूत नहीं होगा, तब तक राज्य की प्रगति अधूरी रहेगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर मजबूत पहल जरूरी
कल्पना सोरेन ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में ठोस पहल से ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने आशा जताई कि नए वर्ष में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से झारखंड निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का नये साल पर बड़ा संदेश- 2050 तक समृद्ध होगा झारखंड



