Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 01:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत का नये साल पर बड़ा संदेश- 2050 तक समृद्ध होगा झारखंड
Headlines

सीएम हेमंत का नये साल पर बड़ा संदेश- 2050 तक समृद्ध होगा झारखंड

January 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने नये साल 2026 के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश के जरिए नए साल को झारखंड के भविष्य से जोड़ा। सीएम ने अपने संदेश में लिखा कि नव वर्ष 2026 केवल एक नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह वीर पुरखों के सपनों के सोना झारखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नया साल हमें नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।

2025 में खोए महान व्यक्तित्वों को किया याद

सीएम हेमंत सोरेन ने साल 2025 को याद करते हुए कहा कि इस दौरान झारखंड राज्य निर्माता दिशाेम गुरुजी शिबू सोरेन और महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन सशरीर इस दुनिया से विदा हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे प्रकृति की गोद से झारखंडवासियों को आशीर्वाद दे रहे हैं।

Advertisement Advertisement

संघर्ष और संकल्प की यात्रा का जिक्र

सीएम ने कहा कि झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं की लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में राज्य के नागरिकों, खासकर आदिवासी, मूलवासी, किसान, श्रमिक, महिलाएं और युवा वर्ग की भूमिका बेहद अहम रही है।

नव वर्ष 2026 की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
नव वर्ष 2026 का आगमन केवल एक नए वर्ष की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर पुरुखों के सपनों के सोना झारखण्ड के निर्माण की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
वर्ष 2025 में झारखण्ड राज्य निर्माता दिशाेम गुरुजी आदरणीय शिबू सोरेन… pic.twitter.com/GtMoZx6Oax

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 31, 2025

सामाजिक न्याय और विकास की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब युवा झारखंड का लक्ष्य पहले से ज्यादा स्पष्ट है, वर्ष 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और सतत झारखंड का निर्माण।

अबुआ सरकार की प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को केंद्र में रखकर नीतियां और योजनाएं आगे बढ़ा रही है। साथ ही स्थानीय समुदायों के अधिकार और सम्मान को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड रूपी विशाल वृक्ष की जड़ों को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। यही सरकार की प्रतिबद्धता है।

2050 तक अग्रणी राज्यों में शामिल होने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों के लिए एक साझा विजन के साथ युवा झारखंड आगे बढ़े और वर्ष 2050 तक झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, यही उनका लक्ष्य है। अंत में मुख्यमंत्री ने कामना की कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

इसे भी पढ़ें : मनोज कौशिक बनें ADG, कौशल किशोर DIG पलामू… देखें 18 IPS अधिकारियों की लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article48 घंटे की हिरासत, फिर अस्पताल में मौ’त : एमजीएम पुलिस पर गंभीर आरोप
Next Article सिर्फ साल नहीं, झारखंड का भविष्य भी बदलेगा : कल्पना सोरेन

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.