Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 11:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इनकम टैक्स, पेट्रोल-डीजल की कीमत, राशन कार्ड, जानिए आज से क्या-क्या हो रहा बदलाव
Headlines

इनकम टैक्स, पेट्रोल-डीजल की कीमत, राशन कार्ड, जानिए आज से क्या-क्या हो रहा बदलाव

June 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। आम जिंदगी को आसान बनाने वाले कई अहम फैसले अमल में 1 जून से लाए जा रहे हैं। ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना से जहां गरीबों के लिए किसी भी राज्य से सस्ती दरों पर राशन खरीदना संभव हो गया है। वहीं, 200 ट्रेन और गोएयर की घरेलू उड़ानें बहाल होने से जरूरी यात्रा के इंतजार में बैठे लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

110 रुपए महंगा हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरकी कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ोतरी की है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। अब आज यानी एक जून से यह 593 रुपए में मिलेगा वहीं, 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 110 रुपए महंगा होकर 1139.50 रुपए में आप तक पहुंचेगा।

कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी

महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज से बढ़ोतरी हो रही है। एक जून से राज्य में दो रुपये की बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये से दो रुपये बढ़कर 78.31 रुपये हो गई। वहीं, 66.21 रुपये से दो रुपये बढ़कर 68.21 रुपये हो गई है। सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर सेस 8.12 रुपये से  10.12 रुपये प्रति लीटर कर दिया तो वहीं, डीजल पर सेस की कीमत एक रुपये से बढ़ाकर तीन रुपये कर दी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर सरकार ने भी पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और डीजल की कीमत में प्रति लीटर एक रुपये की बढ़ोतरी की है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं। इसके अलावा मिजोरम में पेट्रोल पर 2.5% और डीजल पर 5% वैट बढ़ने से दोनों ही पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं।

‘एक देश एक राशन कार्ड’ की शुरुआत

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक देश एक राशन’ योजना 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो रही। संबंधित राज्यों के राशन कार्ड धारक अन्य प्रदेश के सरकारी राशन केंद्र से सस्ती दरों पर राशन खरीद सकेंगे।

ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल :  आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली, ओडिशा, मिजोरम, नगालैंड

संशोधित फॉर्म 26एएस प्रभावी होगा

आयकर विभाग की ओर से जारी संशोधित फॉर्म 26एएस प्रभावी हो रहा है। इसमें संबंधित वित्त वर्ष में काटे गए टैक्स के अलावा लेन-देन का ब्योरा रहेगा। करदाता आयकर विभाग की साइट पर अपना ‘पैन’ डाल यह फॉर्म निकाल सकते हैं।

गोएयर की घरेलू उड़ान सेवा बहाल

गोएयर की घरेलू उड़ानें बहाल हो रही हैं। हर 24 घंटे में पूर्ण सेनेटाइजेशन अनिवार्य होगा। चालक दल के सदस्यों का मास्क, दस्ताने और रक्षात्मक गाउन पहनना जरूरी होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका में उग्र प्रदर्शन, बंकर में ट्रंप को लेनी पड़ी शरण
Next Article अमित शाह 9 जून को बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे

Related Posts

Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.