Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 09:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह 9 जून को बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे
बिहार

अमित शाह 9 जून को बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे

June 1, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पटना। इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव बिहार में होने वाले हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 9 जून को गृह मंत्री अमित शाह फेसबुक लाइव के जरिए बिहार के लोगों से जुड़ेंगे। साथ ही दिग्गज बीजेपी नेता दक्षिण बिहार में सभी प्रमुख नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी डिजिटल माध्यम से प्रचार के लिए तैयार है।

शाह करेंगे वर्चुअल रैली

बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा व्यापारियों की मदद की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में किए गए कार्यों की वजह से 2019 लोकसभा चुनाव में हमें 55 फीसदी वोट प्राप्त हुए और एनडीए गठबंधन ने 40 में से 39 सीटें अपने नाम की। इसका मतलब यह है कि देश की जनता के साथ बिहार की जनता ने भी नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया। यही वजह है कि प्रधानमंत्री 2019 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने।

पीएम मोदी की तारीफ

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के उठाए गए कदमों की वजह से देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से नहीं फैल सका। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में 7 लाख लोगों के लिए बेड वाले अस्पताल बनाए गए। देश में 4 लाख मास्क रोज बनाए जा रहे हैं। देश के गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ का पैकेज दिया और व्यापारियों के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। बिहार को 86 हजार करोड़ रुपये दिए गए, डेढ़ लाख का पैकेज अलग से दिया गया है।

केंद्र का बिहार पर खास फोकस

संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र से जितना हिस्सा बिहार को मिलना चाहिए उससे ज्यादा सूबे को मिल रहा है। बिहार सरकार को केंद्रीय योजना की 74 फीसदी राशि दी जाती है, जबकि महाराष्ट्र में इसके उलट है यानी वहां की सरकार को केंद्रीय योजना में सिर्फ 26 फीसदी हिस्सा ही दिया जाता है। आगामी चुनाव के लिए बीजेपी अपनी तैयारी कर रही है। बिहार चुनाव के मद्देनजर डिजिटल चुनाव प्रचार पर ज्यादा जोर रहेगा। आरजेडी पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहेंगे वही सही होगा ये तो नहीं हो सकता। तेजस्वी यादव तो अपने पिता लालू यादव और शहाबुद्दीन को भी अपराधी नहीं मानते, तो सुप्रीम कोर्ट पर क्या कहेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइनकम टैक्स, पेट्रोल-डीजल की कीमत, राशन कार्ड, जानिए आज से क्या-क्या हो रहा बदलाव
Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अपील, श्रमिकों को वापस लाने में सरकार का सहयोग करें

Related Posts

Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.