Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 08:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले जंगल बुलाया, फिर जवान लड़के का चापड़ से रे’त डाला गला
Headlines

पहले जंगल बुलाया, फिर जवान लड़के का चापड़ से रे’त डाला गला

January 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ब्राउन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : टेल्को कंपनी की दीवार के पास बिरसानगर इलाके में स्थित जंगल में ब्राउन शुगर के गैरकानूनी धंधे को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में 22 साल के सोहेल अहमद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोहेल जुगसलाई का रहने वाला था। उसका दोस्त अब्दुल सूफियान बेतरह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि विनीत नाम के एक युवक ने नशे के सौदे की बात करके सोहेल को जंगल में बुलाया। सोहेल अपने दोस्त सूफियान के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। जंगल में नाले के पास बातचीत शुरू हुई, लेकिन जल्द ही यह विवाद में बदल गई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

घायल सूफियान ने थाने पहुंचकर घटना की दी जानकारी

आरोपियों ने पीछे से चापड़ से सोहेल पर हमला किया। उसका गला रेत दिया और एक हाथ की हथेली काट दी। सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। जगह-जगह खून फैल गया। सूफियान ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी हमला हुआ। उसके सिर और पीठ पर चापड़ से गहरे घाव किए गए। हमलावर जंगल में भाग निकले। घायल सूफियान ने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और दीवार फांदकर मुख्य सड़क पर पहुंचा। वहां से टेंपो लेकर साकची थाने गया और पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सूफियान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement Advertisement

दो युवकों को हिरासत में लिया गया

डीएसपी सुनील चौधरी के अनुसार, मामले में दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह झगड़ा ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़ा है। सूफियान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे सोहेल ने उसे फोन करके बुलाया था। दोनों जुगसलाई से घूमते हुए बिरसानगर के जंगल में पहुंचे। वहां विनीत और उसके तीन-चार साथी नशे की बात कर रहे थे। सूफियान ने इसका विरोध किया और थोड़ा दूर हट गया। तभी विवाद बढ़ा और सोहेल पर जानलेवा हमला हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : अफवाएं बेबुनियाद, पुराने परिसीमन के आधार पर ही होंगे पंचायत चुनाव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफवाएं बेबुनियाद, पुराने परिसीमन के आधार पर ही होंगे पंचायत चुनाव
Next Article फोन चार्ज करते वक्त ऑन रखें या ऑफ, बैटरी के लिए बेहतर क्या… जानें

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.