अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय सेना ने 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) मेन भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से किए जाएंगे।
पदों का विवरण
इस भर्ती में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के पद शामिल हैं। इनमें—
सिविल इंजीनियरिंग: 75 पद
कंप्यूटर साइंस/आईटी: 60 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 33 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 64 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 101 पद
अन्य इंजीनियरिंग शाखाएं: 17 पद
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
SSB इंटरव्यू दो चरणों में होगा, जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।
SSB पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट SSB में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को रैंक के अनुसार जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या अन्य अधिसूचित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/BTech डिग्री होना अनिवार्य है।
इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 1 अक्टूबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करनी होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी भी श्रेणी को आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।



