Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सनसनीखेज खुलासा : नाजायज संबंध के शक में मारा गया सिक्योरिटी गार्ड
Headlines

सनसनीखेज खुलासा : नाजायज संबंध के शक में मारा गया सिक्योरिटी गार्ड

January 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सिक्योरिटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से जुड़े शिवनारायणपुर जंगल में हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का बेटा संदीप महतो 24 दिसंबर को रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

जंगल से बरामद हुआ शव

अगले दिन 25 दिसंबर 2025 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में झाड़ियों के बीच एक शव बरामद किया गया। जांच के बाद शव की पहचान संदीप महतो के रूप में हुई। पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में छुपाया गया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement Advertisement

एसआईटी ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। बुधवार को प्रेस वार्ता में समीर कुमार सवैया ने पूरे मामले का खुलासा किया। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी की।

अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गोरांगो कालिंदी और गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपित विकास चंद्र महतो को संदीप महतो पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह और आपसी रंजिश के कारण उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपितों ने शव को जंगल में छुपा दिया और मृतक के कुछ दस्तावेजों को जला दिया ताकि पहचान न हो सके। हालांकि पुलिस की सघन जांच के कारण वे बच नहीं सके।

हथियार, गाड़ी और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया सीएनजी ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, अधजला आधार कार्ड, पासबुक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इन साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड पूरी तरह सुलझा लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : मूत्रालय में आलू-प्याज… SDM के पहुंचे ही परत दर परत खुलने लगी सच्चाई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर समेत कई ब्रांच में निकली Vacnancy
Next Article बिहार में 2900 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट, 8 जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.