Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 10:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरायकेला में खुला मेडिकल कॉलेज, सीएम हेमंत बोले- अब यहीं तैयार होंगे डॉक्टर
Headlines

सरायकेला में खुला मेडिकल कॉलेज, सीएम हेमंत बोले- अब यहीं तैयार होंगे डॉक्टर

January 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा। आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पहले बैच की पढ़ाई पहले ही शुरू

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई पहले ही शुरू हो चुकी है और अब इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पहले से स्कूल, डिग्री कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से शिक्षा में योगदान देता आ रहा है।

Advertisement Advertisement

डॉक्टरों से समाज को बड़ी उम्मीदें

सीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनेंगे तो समाज को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। उन्हें पूरी ईमानदारी और सेवा भाव से लोगों की मदद करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

झारखंड में बढ़ेंगे मेडिकल कॉलेज

सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी दी कि राज्य में 200 से अधिक नर्सिंग कॉलेज हैं और आने वाले समय में 25 से 30 मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। सरायकेला में मेडिकल कॉलेज खुलना सरकार की लंबे समय से इच्छा थी जो अब पूरी हो गई है।

सिकल सेल और थैलेसीमिया का होगा सर्वे

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया मरीजों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि किस जिले में कितने मरीज हैं। सर्वे के बाद सभी मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था राज्य में ही की जाएगी।

अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिए

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक इन बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन आने वाले समय में झारखंड में ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भ्रामक खबरें न चलाएं।

100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरुआत

कॉलेज के चांसलर एमएन सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में सीएम हेमंत सोरेन की पहल से आयडा के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई। यह कॉलेज 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हो रहा है।

झारखंड में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी

स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह ने बताया कि फिलहाल झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज हैं। अगले चार वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी। चाईबासा, कोडरमा और बोकारो में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। वंदना के पश्चात सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची के इन दो बड़े अस्पतालों को किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के इन दो बड़े अस्पतालों को किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी
Next Article जब गांवों में बुझ रही थी उम्मीद, तब जलती रही संजय मेहता के कोशिशों की लौ

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.