Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 12:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग जेल से फरार कैदी दो रोज रुके थे जसीडीह में, जानें भागने की पूरी कहानी
Headlines

हजारीबाग जेल से फरार कैदी दो रोज रुके थे जसीडीह में, जानें भागने की पूरी कहानी

January 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हजारीबाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हजारीबाग सेंट्रल जेल यानी जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से फरार हुए तीनों सजायाफ्ता कैदियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी गांव में एक ईंट भट्ठे से हुई, जहां तीनों मजदूरी कर रहे थे। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभियुक्त ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाए गए हैं।

रात डेढ़ बजे किया था जेल ब्रेक

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 1.30 बजे देवा भुईयां, राहुल रजवार और जितेन्द्र रवानी ने हजारीबाग सेंड्रल जेल से फरार हो गये थे। जेल प्रशासन को सुबह 7 बजे इसकी सूचना मिली। जांच में सामने आया कि कैदियों ने वार्ड की खिड़की के लोहे के रॉड को काटा, बेडशीट फाड़कर रस्सी बनाई और चारदीवारी फांदकर भाग निकले। फरार तीनों अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे थे, जिसमें 20 साल, 27 साल और उम्रकैद शामिल था।

Advertisement Advertisement

SIT की तीन टीमें एक साथ कर रही थी तफ्तीश

हजारीबाग एसपी ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष जांच टीमें बनाई। तीनों टीमें सदर SDPO अमित आनंद (IPS) की देखरेख में काम कर रही थी। पहली टीम तकनीकी साक्ष्यों पर काम कर रही थी, दूसरी कैदियों की मूवमेंट का पता लगा रही थी और तीसरी टीम विभिन्न राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी। पता चला कि फरार कैदी पहले सिंदूर चौक, फिर ईचाक, बरकठा, बरही और कोडरमा होते हुए गया पहुंचे। गया से ट्रेन पकड़कर जसीडीह पहुंचे। जसीडीह में करीब दो दिन तक पुणे जाने वाली ट्रेन का इंतजार किया। दो दिन इंतजार के बाद महाराष्ट्र पहुंचे।

महाराष्ट्र में मजदूरी करते पकड़े गए

चार जनवरी को पुणे एक्सप्रेस से दौंड जंक्शन पहुंचे तीनों कैदी, फिर बस और पैदल यात्रा करके सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी गांव पहुंचे। यहां वे एक परिचित के ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगे। पुलिस को सटीक सूचना मिली और तुरंत छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार देवा भुईयां पहले भी धनबाद जेल से फरार हो चुका है। तीनों कैदियों का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें पोक्सो, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

जेल सुरक्षा में चूक की जांच

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि राज्य की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल से फरारी की घटना गंभीर चुनौती है। पुलिस ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की। साथ ही जेल सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू कर दी गई है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

फरार कैदियों को दबोचने में हजारीबाग के सदर एसडीपीओ अमित आनंद (IPS), पेलावल सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, बरही थानेदार इंस्पेक्टर विनोद कुमार, लोहसिंघना थानेदार निशांत केरकेटा, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, सैट प्रभारी गौतम कुमार और एसआई सत्यम गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग जेल ब्रेक कांड : दो हेड वार्डन सस्पेंड, 18 जेलकर्मी रडार पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश पहुंचे गोलघर, ऐतिहासिक धरोहर को लेकर दिए सख्त निर्देश
Next Article अदाणी फाउंडेशन ने बुझाई प्यास, 430 बेटियों के सपनों को मिला सहारा

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.