Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 07:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठंडी पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, दो दिन बाद मिल सकती है राहत
Headlines

ठंडी पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

January 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड में अभी भी भीषण ठंड का कहर जारी है। सुबह के समय कनकनी और ठिठुरन बनी हुई है, जबकि हल्का कोहरा भी छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक शीतलहर का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद ठंड में कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान गिरकर 1.8 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा, जहां पिछले दिन की तुलना में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंड का असर अब भी तेज है। ठंडी पछुआ हवाएं 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अभी दिख रहा है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। लेकिन दो दिनों के बाद पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। खासकर संताल परगना और आसपास के इलाकों में ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना है।

राज्य के 13 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं। फिलहाल पूरी राहत नहीं मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान से उम्मीद जगी है कि दो दिन बाद झारखंडवासियों को इस भीषण सर्दी से कुछ सुकून मिलेगा। लोगों को सलाह दी जा रही है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और जरूरी सावधानियां बरतें।

इसे भी पढ़ें : 150 बर्खास्त सुरक्षा गार्डों के लिए सपा नेता ने बुलंद की आवाज, दी आंदोलन की चेतावनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 15 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मौ’त बनकर दौड़ा हाइवा, भोरे-भोर चार लोगों की ले ली जान

Related Posts

Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
झारखंड

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
झारखंड

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.