अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक पिस्का मोड़ अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। देर शाम हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग बेतरह जख्मी हो गए। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। लोग खुद को बचाने के वास्ते इधर उधर भागने लगे। थोड़ी देर के लिए भगदड़ जैसे हालत हो गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज
गोली लगने के बाद लहूलुहान दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बेतरह जख्मी हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
शराब पीने के दौरान हुआ बवाल
मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के दौरान दो अपराधी गुट के लोग आपस में उलझ गए। बात बढ़ी और मारधाड़ के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। जख्मी लोगों के नाम मोगली और विकास बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
फायरिंग की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : चोरी ने झकझोर दिया व्यवसायियों को, स्वर्णकार संघ ने दे डाला अल्टीमेटम

