Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 08:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, सैलरी 2.57 लाख तक
जॉब/एजुकेशन

IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, सैलरी 2.57 लाख तक

January 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारतीय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने विशेष भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संस्थान के विभिन्न विभागों, केंद्रों और स्कूलों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक ERP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी 2.57 लाख रुपये प्रतिमाह तक

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। प्रोफेसर पद पर अधिकतम 2.57 लाख रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा अन्य भत्ते और संस्थान की सुविधाएं भी मिलेंगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होनी जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रथम श्रेणी या उसके समकक्ष होना चाहिए।

कानून विभाग RGSIPL के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास LLB के बाद LLM प्रथम श्रेणी में और पीएचडी होना अनिवार्य है।

अनुभव से जुड़ी जरूरी शर्तें

प्रोफेसर पद के लिए

कम से कम 10 साल का शिक्षण या शोध अनुभव जरूरी है। इसमें से 4 साल का अनुभव IIT, IISc या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में होना चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए

कम से कम 6 साल का अनुभव जरूरी है। इसमें से 3 साल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए

कम से कम 3 साल का शिक्षण, शोध या संबंधित क्षेत्र का अनुभव जरूरी है। ध्यान रहे कि पीएचडी के बाद की स्थायी नौकरी का समय अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी।

सबसे पहले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, शोध कार्य, प्रकाशित रिसर्च पेपर और वीडियो प्रेजेंटेशन का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विभागीय बातचीत के लिए बुलाया जा सकता है, जो ऑनलाइन भी हो सकती है।

अंत में व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन होगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. Faculty Recruitment लिंक पर क्लिक करें

  3. ERP पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें

  4. लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं

  5. आवेदन फॉर्म भरें

  6. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रिसर्च की जानकारी दर्ज करें

  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें

इसे भी पढ़ें : डीसी मनीष का विकास कार्यों पर सख्त निर्देश, 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचीख-चित्कार से दहल उठा लातेहार का ओरसा घाटी, क्या हुआ… जानें
Next Article पाकुड़ के गांवों की तकदीर बदलने निकले 70 प्रतिनिधि, राजगीर से मिलेगी नई सोच

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
जॉब/एजुकेशन

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
जॉब/एजुकेशन

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.