Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में ठंड का जोर टूटा, तापमान चढ़ा
Headlines

झारखंड में ठंड का जोर टूटा, तापमान चढ़ा

January 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ठंड का असर कमजोर पड़ने से आम जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। हालांकि गुमला जिला अब भी राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार गुमला के अलावा खूंटी में 6.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 6.9 डिग्री, लोहरदगा में 7.3 डिग्री, बोकारो में 8.6 डिग्री और राजधानी रांची में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इन जिलों में सुबह और शाम सर्द और तेज हवा से लोगों को अब भी परेशानी हो रही है, लेकिन दिन निकलते ही धूप से ठंड का असर कम हो जा रहा है। कोल्हान क्षेत्र में ठंड लगभग खत्म होती दिख रही है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर है, लेकिन दिन में ठिठुरन नहीं महसूस हो रही है।

Advertisement Advertisement

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज यानी शुक्रवार को खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू और गुमला समेत 7 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। इन इलाकों में लोगों को सुबह और शाम ठंडी हवा से बचाव करने की सलाह दी गई है। वहीं, राज्य में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां पहले अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास था, अब इसके 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटों में चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश ने सिवान को दिया 202 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम नीतीश ने सिवान को दिया 202 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
Next Article सारंडा में आज फिर एनकाउंटर, एक और महिला नक्सली ढेर

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.