Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 07:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अचानक धधक उठी प्लास्टिक फैक्ट्री, 50 लाख का माल ‘स्वाहा’
Headlines

अचानक धधक उठी प्लास्टिक फैक्ट्री, 50 लाख का माल ‘स्वाहा’

January 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्लास्टिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Rohtas : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत करूप गांव के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया।

मशीनें और तैयार माल जलकर राख

आग लगने से फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक के सामान पूरी तरह जल गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के अंदर रखा कच्चा माल भी नहीं बच सका।

शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग आग के सही कारणों की जांच में जुटे हैं।

छुट्टी के कारण टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि घटना सोमवार सुबह हुई, जब रविवार की छुट्टी के बाद फैक्ट्री में कोई मजदूर मौजूद नहीं था। यदि फैक्ट्री चालू रहती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश

आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल की टीम ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जल चुका था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की और आग लगने  वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : तीन साल की मासूम से दरिं’दगी, चचेरे भाई को उठा ले गयी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवर्दी, बच्चे और तिरंगा : गणतंत्र दिवस पर थाना बना उम्मीद और भरोसे का मंच
Next Article सीएम नीतीश पहुंचे महादलित टोला, विकास योजनाओं का किया ऐलान

Related Posts

Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.