Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपहृत कारोबारी कैरव गांधी सकुशल बरामद, DGP ने की थी हाई लेवल मीटिंग
Headlines

अपहृत कारोबारी कैरव गांधी सकुशल बरामद, DGP ने की थी हाई लेवल मीटिंग

January 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैरव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर में कारोबारी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृत कारोबारी को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। यह बरामदगी राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर एक स्थान से की गई। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए रविवार तड़के करीब 4:30 बजे कैरव गांधी को सुरक्षित मुक्त कराया।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने इस सफलता की पुष्टि करते हुए बताया कि कारोबारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यहां याद दिला दें कि कारोबारी कैरव गांधी बीते 14 दिनों से लापता थे। उनके अपहरण से परिवार के साथ-साथ पूरे शहर में चिंता का माहौल बना हुआ था। पुलिस पर भी इस मामले को जल्द सुलझाने का दबाव था।

auto

डीजीपी ने की थी हाई लेवल मीटिंग

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 जनवरी को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहली बार जमशेदपुर पहुंची थीं। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने कैरव गांधी के अपहरण स्थल पर भी पहुंचकर जांच की स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और अपहृत कारोबारी को सुरक्षित बरामद करने के निर्देश दिए थे। डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई और लगातार दबिश के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली।

परिजनों ने जताया आभार

कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और कहा कि पुलिस की मेहनत और तत्परता से उनके बेटे की जान बच सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपहरण के पीछे की साजिश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सहरसा में SSB जवान को दिनदहाड़े मा’री गोली, छुट्टी में आए थे घर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसहरसा में SSB जवान को दिनदहाड़े मा’री गोली, छुट्टी में आए थे घर
Next Article झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.