Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 08:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश पहुंचे महादलित टोला, विकास योजनाओं का किया ऐलान
Headlines

सीएम नीतीश पहुंचे महादलित टोला, विकास योजनाओं का किया ऐलान

January 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार सोमवार को पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला पहुंचे। यहां आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में टोले के वयोवृद्ध सिद्धेश्वर मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

महादलित टोले में आना मेरी परंपरा : नीतीश कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर महादलित टोला में आना उनकी परंपरा रही है। वर्ष 2011 में इसकी शुरुआत हुई थी और तब से हर साल वे इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

टोले के विकास के लिए कई नई घोषणाएं

सीएम ने कहा कि मरांची महादलित टोला में पहले भी कई विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी लोगों की जरूरत के अनुसार काम होंगे। उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मरांची से राज्य उच्च पथ 78 तक सड़क निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मध्य विद्यालय की चहारदीवारी बनाने का ऐलान किया। पंचायत के सभी आहर और पईन के जीर्णोद्धार की भी बात कही गई।

बिहार विकास की रफ्तार और तेज होगी

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार का विकास और तेजी से होगा। केंद्र सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

लाभार्थियों को सौंपे गए चेक और प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान अंधता एवं दृष्टिहानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कपिल पासवान और सुंदरी देवी को चश्मा दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की लाभार्थी निशु देवी, जन वितरण प्रणाली के लाभार्थी रेणु देवी और ललेश कुमार को प्रमाण पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी अंजु देवी और सीमा देवी को डमी चेक प्रदान किया गया।

फूलों की माला से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूलों की बड़ी माला और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : अचानक धधक उठी प्लास्टिक फैक्ट्री, 50 लाख का माल ‘स्वाहा’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअचानक धधक उठी प्लास्टिक फैक्ट्री, 50 लाख का माल ‘स्वाहा’
Next Article एसएसपी राकेश रंजन ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को नवाजा

Related Posts

Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.