अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने हुसैनाबाद थानेदार सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके जगह पाटन सर्किल इंस्पेक्टर चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं, एसपी अभियोजन कोषांग के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश मंडल को पाटन का नया सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मालूम हो कि बीते 26 जनवरी को इंस्पेक्टर सोनू चौधरी का वर्दी में उनकी पत्नी के साथ एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : पड़हा राजा ह’त्याकांड में कुख्यात आजाद सरकार का पोस्ट वायरल… देखें क्या

