अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी में हुए पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बार सवाल उठाया है कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने। आजाद सरकार के नाम से प्रेस बयान जारी किया गया है। अब यह प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए इस प्रेस रिलीज में कितना दम है, इसका अधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप
जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि पुलिस अब तक मामले के असली शूटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गैंग का आरोप है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे निर्दोष हैं और सभी गरीब आदिवासी परिवारों से जुड़े हैं। उनके अनुसार, असली अपराधियों को छोड़कर निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।
पीड़ित परिवार के समर्थन की बात
गैंग ने अपने बयान में कहा है कि वह इस कठिन समय में सोमा मुंडा के परिवार के साथ खड़ा है। मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द निष्पक्ष और गहन जांच करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
चेतावनी भरे शब्द
प्रेस रिलीज में संगठन की ओर से चेतावनी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यदि पुलिस जल्द असली अपराधियों तक नहीं पहुंचती, तो वे खुद सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेंगे। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें : PLANE CRASH : डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया यह पोस्ट

