अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर रविवार को उस वक्त तहलका मच गया जब स्टैंड में खड़ी छह बसें अचानक धधक उठी। जलती हुई बसों में दो बसें एलडी मोटर्स की थीं। वहीं, एक बस का नाम शिवचरण बताया गया। घटना के समय बस स्टैंड में काफी भीड़ थी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ उचक्कों ने जानबूझकर बसों में आग लगाई और मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं और पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया।
आग बुझाने में जुटे लोग
आसपास के लोग आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए। उन्होंने पानी और रेत से आग को काबू में करने की कोशिश की। वहीं, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दे दी गई। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाईं थी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था और बस स्टैंड में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
नुकसान और आगे की कार्रवाई
अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग से कितना नुकसान हुआ और किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में म’र्डर के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लालपुर चौक पर क्या किया… जानें

