अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना गुलमोहर पार्क के पास हुई, जहां मधेश्वर सिंह और उनके बेटे अंकित सिंह पर हमला किया गया। हमले में मधेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मधेश्वर सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके बेटे को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया। साथ ही उनके साथ लूटपाट भी की गई। इस हमले के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

लोगों का आक्रोश और सड़क जाम
हत्या की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आज यानी रविवार को दिन में गुस्साए लोग सड़क पर उतर आये और लालपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया। इस चलते उस रूट पर यातायात ठप्प हो गया। प्रदर्शनकारी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

स्पॉट पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाते ही प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार और सदर थानेदार कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनके गुस्से को शांत किया। पुलिस ने लोगों को बताया कि मामले में दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे कांड की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मिली गिरप्तार की जानकारी और तेज कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों को गुस्सा शांत हुआ और जाम हटा लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के विदेश दौरे से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, मिला 70 हजार करोड़ निवेश का ऑफर

