Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दूरदर्शन में स्ट्रिंगर बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया
जॉब/एजुकेशन

दूरदर्शन में स्ट्रिंगर बनने का सुनहरा मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दूरदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : Doordarshan Kendra Kolkata की क्षेत्रीय समाचार इकाई ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में स्ट्रिंगर यानी रिपोर्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो टीवी न्यूज कवरेज और रिपोर्टिंग के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

यह भर्ती पश्चिम बंगाल के कुल 23 जिलों के लिए की जा रही है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026, शाम 6 बजे तक तय की गई है।

 किन जिलों के लिए होगी भर्ती

यह भर्ती West Bengal के निम्न 23 जिलों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए है।

  • अलीपुरदुआर

  • बांकुड़ा

  • बीरभूम

  • कूच बिहार

  • दक्षिण दिनाजपुर

  • दार्जिलिंग

  • हुगली

  • हावड़ा

  • जलपाईगुड़ी

  • झारग्राम

  • कलिम्पोंग

  • Kolkata

  • मालदा

  • मुर्शिदाबाद

  • नादिया

  • उत्तर 24 परगना

  • पश्चिम बर्दवान

  • पश्चिम मेदिनीपुर

  • पूर्व बर्दवान

  • पूर्व मेदिनीपुर

  • पुरुलिया

  • दक्षिण 24 परगना

  • उत्तर दिनाजपुर

 कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार या फर्म आवेदन कर सकते हैं जिनके पास नीचे दिए गए क्षेत्रों में अनुभव हो

  • टीवी समाचार कवरेज

  • वीडियोग्राफी

  • सिनेमैटोग्राफी

  • समाचार संकलन

  • ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म

इसके साथ ही

  • उम्मीदवार उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जिस जिले के लिए वह आवेदन कर रहा है

  • फर्म के मामले में मुख्य संचालक का उसी जिले में रहना जरूरी है

  • चयन के बाद भी उसी जिले में निवास करना अनिवार्य होगा

 वाहन और तकनीकी सुविधा से जुड़ी शर्तें

  • खबरों की कवरेज के लिए चार पहिया वाहन होना बेहतर माना जाएगा

  • आवेदक या फर्म के पास अनिवार्य रूप से यह सुविधाएं होनी चाहिए

    • कैमरा

    • ऑडियो उपकरण

    • वीडियो एडिटिंग की सुविधा

साक्षात्कार के समय इन सभी उपकरणों के स्वामित्व से जुड़े प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी होगा।

 चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा।

पहला चरण
आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

दूसरा चरण
योग्य उम्मीदवारों को टेस्ट कवरेज असाइनमेंट दिया जाएगा, जिसमें उन्हें समाचार कवरेज करके दिखाना होगा।

तीसरा चरण
साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

अंतिम चरण
टेस्ट कवरेज, साक्षात्कार में प्रदर्शन और समग्र उपयुक्तता के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

 आवेदन शुल्क

  • आवेदन शुल्क 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी शामिल है

  • शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा

  • डिमांड ड्राफ्ट
    “DDO, DDK, Kolkata” के नाम से
    और कोलकाता में देय होना चाहिए

ध्यान रखें, एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

 आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ें

  2. निर्धारित आवेदन पत्र के फॉर्मेट में सभी जानकारी सही तरीके से भरें

  3. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें, जैसे

    • पहचान पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र

    • अनुभव प्रमाण पत्र

  4. 1,180 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं

  5. भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट एक लिफाफे में रखें

  6. निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेज दें या जमा करें

 आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार
4 मार्च 2026, शाम 6 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जेएम कॉलेज को 23 फरवरी तक का अल्टीमेटम, क्या और क्यों… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएम कॉलेज को 23 फरवरी तक का अल्टीमेटम, क्या और क्यों… जानें
Next Article पाकुड़ नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026
जॉब/एजुकेशन

कैबिनेट सचिवालय में Vacancy, हर महीने ₹1 लाख तक सैलरी

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.