अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक 11 साल की बच्ची नेहा टोप्पो बीते 4 फरवरी से घर से गायब है। परिवार और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस और परिवार मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि नेहा सुरक्षित घर वापस आए।
नेहा कहां रहती थी और कैसे दिखती है
नेहा टोप्पो का स्थायी घर गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के जतहरी डिह गांव में है। उसके पिता का नाम सीताराम टोप्पो है। फिलहाल वह रांची के गिरजाटोली डिबड़ीह, डोरंडा थाना क्षेत्र में सुनील तिग्गा के घर पर रह रही थी। लापता होने के समय नेहा लाल रंग का फ्रॉक पहने थी। बाल छोटे और काले, आंखें काली और रंग सांवला है। उसकी ऊंचाई करीब 3 से 3.5 फीट है।
पुलिस ने किया इनाम का ऐलान
डोरंडा थानेदार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नेहा की तलाश को लेकर पुलिस पूरे जोश के साथ काम कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 21,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
जानकारी देने के लिए संपर्क नंबर
पुलिस और परिवार ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को नेहा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9431706168
📞 6200587911

पुलिस और परिवार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। एक छोटी सी जानकारी भी नेहा को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद कर सकती है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से उनकी बेटी जल्द ही वापस घर लौटेगी।
इसे भी पढ़ें : ‘बार में कुख्यात गुंडे जुट रहे हैं’, सुनते ही एक्शन मोड में आई रांची पुलिस, क्या की… जानें

