अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के चुटिया इलाके में बीती रात थार रॉक्स से तांडव मचाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स का नाम अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार बताया गया। करीब 32 साल का आयुष चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके ब्लैक कलर की थार रॉक्स और सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन जब्त कर लिया है। पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई तेज रफ्तार का कहर या हदसा नहीं, बल्कि सोची-समझ कर किया गया मर्डर है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया के सामने किया है।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया जा रहा है कि मारा गया शख्स धर्मेन्द्र कुमार और आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार का पुराना याराना था। लेकिन चंद रुपयों की वजह से दोनों के दोस्ती में दरार आ गयी। लंबे वक्त से दोनों के बीच लफड़ा-झगड़ा चल रहा था। बीते 11 फरवरी को चुटिया के अमरावती कॉलोनी में एक गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। धर्मेन्द्र और अतुल दोनों अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। शुरुआत में तो सब ठीक था, लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों के बीच फिर से गाली-गलौज और बहस शुरू हो गई। अतुल गुस्से से लाल-पीला हो गया। इल्जाम है कि अतुल ने आव देखा न ताव, अपने दोस्त के साथ थार रॉक्स गाड़ी धर्मेन्द्र कुमार पर चढ़ा दी। इस हमले में धर्मेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही गाड़ी के तेज रफ्तार चलने से छह और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर, वारदात की फैली खबर के बाद चुटिया थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल चड्डा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की थार रॉक्स और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। क्या बता गये सिटी एसपी पारस राणा… देखें
रांची के चुटिया में दोस्त से दुश्मन बने आयुष ने धर्मेंद्र पर चढ़ाया था थार, सिटी SP पारस राणा खोल गये राज… देखें वीडियो pic.twitter.com/osBaF0zkdx
— News Samvad (@newssamvaad) February 12, 2026
इसे भी पढ़ें : पुलिस व्यवस्था की नब्ज टटोलने अचानक पहुंचे DIG, क्या बोल गये… जानें

