Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 09:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रेलर से टक्कर के बाद कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर
Headlines

ट्रेलर से टक्कर के बाद कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर

February 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेलर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में शुक्रवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा एक कंटेनर ने घाटी में आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी दी। बताया गया कि कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर (बीआर 01 जीक्यू 4345) ट्रेलर (टीएस 07 यूई 8693) से जा भिड़ा। हादसे के बाद कुछ ही सेकंड में कंटेनर के केबिन से धुआं उठने लगा और आग भड़क गई।

केबिन में फंसा चालक, जिंदा जलकर मौत

हादसे के बाद चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। आग तेजी से फैलती गई और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने भयंकर रूप ले लिया। चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन किलोमीटर लंबा जाम

दुर्घटना के बाद चुटुपालू घाटी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात को सामान्य करने में जुटे रहे।

तेज रफ्तार की आशंका

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। चुटुपालू घाटी अपने खतरनाक मोड़ों और ढलानों के लिए जानी जाती है। यह हादसा एक बार फिर सावधानी और धीमी गति से वाहन चलाने की जरूरत की याद दिलाता है।

इसे भी पढ़ें : रात के घनघोर अंधेरे में हाथियों का तांडव, दो मासूम समेत छह की ली जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशांति की पहल पर पत्रकार को नोटिस की मा’र, WJAI बोला- न्याय हो, उत्पीड़न नहीं
Next Article सरकारी अमीन को उठा ले गयी ACB की टीम… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
झारखंड

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026
Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.