Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 10:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात बढ़ाएगी ठंड, दिन देगा राहत : झारखंड में शुष्क मौसम का दौर
Headlines

रात बढ़ाएगी ठंड, दिन देगा राहत : झारखंड में शुष्क मौसम का दौर

February 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है कि सुबह घर से निकलते वक्त जैकेट पहननी पड़ रही है, लेकिन दोपहर होते-होते वही जैकेट बोझ लगने लगती है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, जबकि दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा।

सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान

13 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में दृश्यता थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ हो जाएगा और धूप लोगों को राहत देगी। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश या तेज हवा जैसी कोई स्थिति नहीं वाली है। यानी फिलहाल मौसम शांत रहेगा।

Advertisement Advertisement

दो दिन और गिरेगा पारा

अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसका मतलब है कि रातें थोड़ी और ठंडी हो जाएंगी। हालांकि इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यानी दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

19 फरवरी तक कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने 13 से 19 फरवरी तक राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम सामान्य बना रहेगा। किसानों के लिए भी यह समय ठीक माना जा रहा है, क्योंकि न तो बारिश का खतरा है और न ही आंधी-तूफान की आशंका। हालांकि सुबह और देर रात ठंड से बचने की सलाह जरूर दी गई है।

रांची में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी रांची में भी यही हाल रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह कोहरा और दिन में साफ आसमान… यही पैटर्न 17 फरवरी तक देखने को मिलेगा। 18 और 19 फरवरी को भी मौसम शुष्क ही रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम पूरी तरह सूखा रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.8°C चाईबासा में दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा रहा। डालटनगंज में 31.0°C और सरायकेला में 31.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 26.4°C रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ठंडा 8.3°C गुमला में दर्ज हुआ। रांची में 10.0°C, डालटनगंज में 9.6°C और जमशेदपुर में 13.2°C न्यूनतम तापमान रहा। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री तक कम रहा।

दिन गर्म, रात ठंडी – फिलहाल ऐसा ही रहेगा हाल

कुल मिलाकर झारखंड में मौसम फिलहाल संतुलित और स्थिर बना हुआ है। दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का एहसास लोगों को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा और दिन में खिली धूप का यही सिलसिला जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : आतंक और रंगदारी के नेटवर्क पर NIA का बड़ा वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआतंक और रंगदारी के नेटवर्क पर NIA का बड़ा वार
Next Article महाशिवरात्रि पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर एंट्री बंद

Related Posts

Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.