Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 06:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाशिवरात्रि पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर एंट्री बंद
Headlines

महाशिवरात्रि पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर एंट्री बंद

February 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी को रांची शहर में भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य बारात निकलने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उतरेंगे। भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही खास इंतजाम कर लिए हैं, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोग सुरक्षित तरीके से उत्सव मना सकें। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने साफ कहा है कि लोग 15 फरवरी को घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें और कोशिश करें कि जुलूस वाले रास्तों से बचें।

भोर 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की एंट्री बंद

रविवार को भोर 5 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में बड़े और मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। हालांकि, कुछ तय स्थानों तक ही इन्हें जाने की अनुमति दी गई है।

Advertisement Advertisement
  • कांके से आने वाले वाहन माया बोड़ेया तक
  • चाईबासा-खूंटी की ओर से बिरसा चौक तक
  • गुमला-सिमडेगा से कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव तक
  • पलामू-लोहरदगा से पिस्का मोड़ तक
  • जमशेदपुर से दुर्गा सोरेन चौक और चांदनी चौक तक

इसके अलावा बुटी मोड़ से बरियातु जाने वाले रास्ते पर बड़े वाहन, मालवाहक गाड़ियां और सिटी राइड बस पूरी तरह से बंद रहेंगी।

छोटे वाहनों के लिए क्या है व्यवस्था

छोटे वाहनों के लिए अलग रूट प्लान बनाया गया है।

  • करमटोली चौक से जेल चौक और बरियातु रोड होते हुए बुटी मोड़ तक छोटे वाहन जा सकेंगे।
  • कांके जाने वाले वाहन राम मंदिर मोड़, हॉटलिप्स चौक और न्यू मार्केट चौक से होकर निकलेंगे।
  • लेकिन जुलूस के दौरान न्यू मार्केट चौक से पहले किसी भी गाड़ी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

मेट्रो गली से न्यू मार्केट तक और हरमू रोड में जुलूस के यू टर्न के बाद ही गाड़ियां कांके या किशोरी यादव चौक की तरफ जा सकेंगी। कटहल मोड़ और तिलता चौक से आने वाली गाड़ियों को खास यू टर्न लेकर चापुटोली मार्ग से भेजा जाएगा। शहर के बाकी हिस्सों में छोटे वाहनों की आवाजाही सामान्य रहने की बात कही गई है।

जुलूस मार्ग पर सख्त बैरिकेडिंग

शिव बारात के दौरान कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जिन रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री नहीं होगी, उनमें शामिल हैं:

  • शनि मंदिर के पास
  • दुर्गा मंदिर के पास
  • मिनाक्षी गली
  • सुखदेवनगर जाने वाली गली
  • बालाजी मंदिर के आसपास
  • सुलभ शौचालय से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
  • गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला रास्ता

पुलिस की तैनाती के साथ हर संवेदनशील जगह पर निगरानी रखी जाएगी।

इस रूट से निकलेगी शिव बारात

शिव बारात इंदुपुरी शिव मंदिर से शुरू होगी। वहां से मेट्रो गली, रातु रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली और रातु रोड होते हुए आर.आर. स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति परिसर तक पहुंचेगी। यहीं पर भव्य स्वागत और शिव विवाह कार्यक्रम के बाद जुलूस का समापन होगा।

पुलिस की अपील, पहले से बना लें प्लान

ट्रैफिक एसपी ने लोगों से अपील की है कि 15 फरवरी को अगर जरूरी काम हो तो समय से पहले निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि जुलूस वाले मार्ग से बचें। SP का कहना है कि अगर लोग सहयोग करेंगे तो महाशिवरात्रि का यह पर्व बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : रात बढ़ाएगी ठंड, दिन देगा राहत : झारखंड में शुष्क मौसम का दौर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात बढ़ाएगी ठंड, दिन देगा राहत : झारखंड में शुष्क मौसम का दौर
Next Article हर्ष आनंद : चोट, संघर्ष और पापा के भरोसे से बना झारखंड का पावरलिफ्टिंग हीरो

Related Posts

Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
Headlines

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.