Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 22 April, 2026 • 02:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, IG भास्कर दे गये सख्त अल्टीमेटम
Headlines

रामगढ़ में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, IG भास्कर दे गये सख्त अल्टीमेटम

February 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ में अपराध को लेकर पुलिस अब पूरी तरह आक्रामक मोड में दिख रही है। बोकारो प्रक्षेत्र के IG सुनील भास्कर के दौरे के बाद साफ संकेत मिल गया है कि संगठित गिरोहों के खिलाफ अब नरमी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। IG के पहुंचते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान अजय कुमार और पतरातू के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने उनका स्वागत किया। पुलिस केंद्र में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। लेकिन असली बात उसके बाद हुई समीक्षा बैठक में।

Advertisement Advertisement

गिरोहों की एक-एक हरकत की हुई समीक्षा

बैठक में हाल के दिनों में हुई फायरिंग, आगजनी और पोस्टरबाजी की घटनाओं को लेकर कांडवार समीक्षा की गई। तमाम थानेदार और ओपी प्रभारी से लेकर अनुसंधानकर्ताओं तक से सीधे सवाल पूछे गए। साफ कहा गया कि लंबित मामलों में अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी। खास तौर पर उन अपराधियों की फाइलें खंगाली गईं जो जेल से छूट चुके हैं या जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ चल रही सर्विलांस, डोजियर और सीसीए की कार्रवाई की भी पड़ताल की गई।

हर दिन बदलेगा चेकिंग का समय और जगह

IG सुनील भास्कर ने साफ निर्देश दिया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान रोज चलेगा, लेकिन समय और जगह बदलते रहेंगे। ताकि अपराधियों को पुलिस की रणनीति का अंदाजा न लगे। हर अभियान की एंट्री रक्षक ऐप में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया है। आसूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। संगठित गिरोहों से जुड़े लोगों की संपत्ति पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

रामगढ़ में अपराध पर जीरो टॉलरेंस की तैयारी तेज। बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर ने संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग, सीसीए, कुर्की-जब्ती और स्पीडी ट्रायल के निर्देश दिए। pic.twitter.com/PO4dGQyb5h

— News Samvad (@newssamvaad) February 17, 2026

जेल से बाहर आए अपराधियों पर खास नजर

ई-प्रिजन पोर्टल के जरिए अपराधियों की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। जो लोग जेल से बाहर आ चुके हैं, उनकी गतिविधियों का सत्यापन होगा। जरूरत पड़ी तो सीसीए के तहत निगरानी, जिला बदर, थाना हाजिरी और डोजियर जैसी कार्रवाई की जाएगी। यह भी साफ किया गया कि जो बड़े गिरोह के आरोपी अभी जेल में हैं, उनके खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की जाए।

स्पीडी ट्रायल पर जोर, वारंट में देरी नहीं

अज्ञात अभियुक्तों के मामलों में साक्ष्य के आधार पर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। संगठित गिरोहों से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्दी सजा दिलाने पर खास जोर रहेगा। कोर्ट से वारंट, इश्तेहार और कुर्की आदेश समय पर लेने और लंबित कार्रवाई तुरंत पूरी करने को कहा गया है।

शहर की एंट्री प्वाइंट पर सख्ती

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए थाना और ओपी क्षेत्रों के प्रवेश और निकास मार्गों पर स्लाइडिंग बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। वाहनों की सघन जांच होगी। ब्लैक फिल्म लगे चारपहिया वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई तय है। सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी और नशीले पदार्थों के सेवन पर भी सख्ती बढ़ेगी।

आम लोगों से भी सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर घर खाली छोड़कर कहीं जा रहे हैं तो पहले संबंधित थाना या ओपी को सूचना दें। इससे पेट्रोलिंग के दौरान उस इलाके पर खास नजर रखी जा सकेगी। आईजी का साफ संदेश है कि संगठित अपराध पर अब पूरी ताकत से प्रहार होगा। कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। रामगढ़ में अपराध करने वालों के लिए आने वाले दिन आसान नहीं रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : विदेशों में लहरा रहा झारखंड का परचम, सीएम से मिल क्या बोले युवा स्कॉलर्स… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोहब्बत के शहर में सजेगा संस्कृति का रंगमंच, 10 दिन का होगा जश्न
Next Article क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, प्रिंसिपल ने बताई बड़ी वजह

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026
Headlines

झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

April 21, 2026
Headlines

पिस्टल के दम पर एक करोड़ की लूट, लोगों ने दबोचे दो लुटेरे

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026

राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 22, 2026

बैंक में नौकरी का बेहतरीन मौका

April 22, 2026

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026

झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.