Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 16 April, 2026 • 02:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोहब्बत के शहर में सजेगा संस्कृति का रंगमंच, 10 दिन का होगा जश्न
Headlines

मोहब्बत के शहर में सजेगा संस्कृति का रंगमंच, 10 दिन का होगा जश्न

February 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोहब्बत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आगरा, जो दुनिया भर में अपनी मोहब्बत की निशानी ताजमहल के लिए मशहूर है, एक बार फिर सज चुका है अपने भव्य वार्षिक उत्सव ‘ताज महोत्सव’ के लिए। अगर आप कला, संस्कृति, संगीत और लजीज खाने के शौकीन हैं, तो यह समय आगरा घूमने का एकदम सही मौका है।

ताज महोत्सव 2026 : कब और कहां?

इस साल ताज महोत्सव 2026 का आयोजन कल यानी 18 फरवरी से 27 फरवरी तक होगा। महोत्सव पूरे 10 दिन चलेगा और हर दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पहले महोत्सव का आयोजन आमतौर पर शिल्पग्राम में होता था, लेकिन इस बार वहां निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसलिए आयोजन को फतेहाबाद रोड पर, ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास खुले मैदान में रखा गया है।

Advertisement Advertisement

टिकट की जानकारी

महोत्सव का आनंद लेने के लिए टिकट बहुत ही किफायती रखी गई हैं :

  • व्यस्क : ₹50 प्रति व्यक्ति
  • बच्चे (3 साल तक) : मुफ्त
  • विदेशी पर्यटक : मुफ्त
  • स्कूली बच्चे : 50 बच्चों के समूह के लिए ₹700, और दो शिक्षक मुफ्त

टिकट लेने का तरीका : फिलहाल ऑनलाइन टिकट की सुविधा नहीं है। आपको स्थल पर बने टिकट काउंटर से ही टिकट लेनी होगी।

ताज महोत्सव की खास बातें

कला और हस्तशिल्प

यहां देशभर के 400 से ज्यादा शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आप देख सकते हैं :

  • बनारसी सिल्क
  • लखनऊ की चिकनकारी
  • आगरा का मार्बल इनले वर्क
  • सहारनपुर की नक्काशीदार लकड़ी
  • कश्मीर की पश्मीना
  • पूर्वोत्तर के बांस से बने उत्पाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम

हर शाम महोत्सव के मुख्य मंच पर शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत और अन्य कार्यक्रम होंगे। इस साल कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी और सचिन-जिगर जैसे कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

खान-पान

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो फूड कोर्ट आपका दिल जीत लेगा। मुगलई व्यंजन, देशभर का स्ट्रीट फूड और बहुत कुछ यहां एक ही जगह मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें : SP निधि ने लौटाई 19 लोगों की खोई उम्मीद… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविदेशों में लहरा रहा झारखंड का परचम, सीएम से मिल क्या बोले युवा स्कॉलर्स… जानें
Next Article रामगढ़ में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, IG भास्कर दे गये सख्त अल्टीमेटम

Related Posts

Headlines

सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट

April 16, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट

April 16, 2026

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026

राशिफल @ 16 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 16, 2026

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.