Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज से बदल गई ये 5 जरूरी चीजें
देश

आज से बदल गई ये 5 जरूरी चीजें

June 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली. कोरोना काल (Coronavirus) में 10 जून 2020 से भी कुछ बदलाव अमल में आ रहे हैं. इन बदलावों का हर शख्स पर प्रभाव पड़ने वाला है. कोरोना वायरस महामारी के दौर में कुछ राहत मिल सकती है तो कहीं नुकसान भी हो सकता है. SBI के लाखों खाताधाकरों को जहां ईएमआई (EMI) का बोझ कम होगा. वहीं एक प्राइवेट बैंक में पैसा जमा करने वालों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि आज से क्या बदलाव हो रहे हैं.

1. बचत खाते में जमा पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक मंगलवार को बचत खाते (Saving Accounts) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है.
Equitas Small Finance Bank ने 1 लाख रुपए से 5 करोड़ रुपए तक डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी सालाना कर दिया है. नई दरें 10 जून यानी आज लागू होगी.

बैंक के पास बचत खाते में दो स्लैब हैं – 1 लाख रुपए और उससे अधिक. बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपए से 3.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर दरें छोड़ दी हैं. इसके करीब 6 लाख बचत खाते हैं.

2. EMI का बोझ होगा कम
SBI ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद एक साल का MCLR घटकर 7 फीसदी हो गया है. नई दरें 10 जून 2020 से लागू होंगी. SBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों कम EMI के रूप में मिलेगा. अगर किसी ग्राहक ने SBI से 30 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया है तो MCLR में कटौती से प्रति महीने 421 रुपये कम EMI देनी होगी.

3. शराब पर 70% टैक्स हटा, वैट बढ़कर 25% हुआ
दिल्ली में शराब पर लगाया गया 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस हट जाएगा. लेकिन वैट 20% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया है. नई दरें आज से प्रभावी होंगी. शराब आज के मुकाबले सस्ती होगी लेकिन कोरोना से पहले के दिनों की तुलना में थोड़ी महंगी होगी.

4. जेट एयरवेज के लिए नए सिरे से रुचि पत्र
जेट एयरवेज के दिवालिया समाधान पेशेवरों ने बंद हो चुकी इस विमानन कंपनी के लिए आज से नए सिरे से रुचि पत्र (EOI) मांगा. पिछले साल बंद हो चुकी जेट एयरवेज के लिए चौथी बार ईओआई को आमंत्रित किया गया है. एक सार्वजनिक दस्तावेज के मुताबिक बोली दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई है और संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 10 जून को जारी की जाएगी.

5. चीनी सामानों का बहिष्कार
चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आज से एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. जिसके तहत 7 करोड़ से भी ज्यादा छोटे खुदरा व्यापारी विदेशी उत्पादों का मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद नया इम्पोर्ट नहीं करेंगे. CAIT ने चीन द्वारा उत्पादित 3000 सामान की लिस्ट तैयार की है जिसमें साबुन, टूस्थपेस्ट, होम एप्लायंस, खिलौने आदि शामिल हैं. कैट की ओर से कहा गया है कि हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2021 तक चीनी सामानों के आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए कम कर दिए जाएं.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप्र : असली अनामिका शुक्ला आईं सामने, आज भी हैं बेरोजगार
Next Article कोरोना ही नहीं इन चार बीमारियों का भी नहीं है कोई वैक्सीन

Related Posts

Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.