Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 03:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कड़ी सुरक्षा में हो रही वोटों की गिनती, DC-SP खुद कर रहे मॉनिटरिंग
झारखंड

कड़ी सुरक्षा में हो रही वोटों की गिनती, DC-SP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

February 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह ठीक 8 बजे से शुरू हो गई। बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। सुबह से ही प्रत्याशी, उनके समर्थक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे थे। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ है।

42 टेबल पर हो रही है गिनती

मतगणना के लिए कुल 42 टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और एक-एक वोट की बारीकी से गिनती की जा रही है। सभी मतगणना कर्मी अपने-अपने हॉल में बैठकर मतों की गिनती में जुट गए हैं। पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद के 89 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है। खास बात यह है कि इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है, इसलिए मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

Advertisement Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चारों तरफ बैरिकेडिंग

मतगणना स्थल बाजार समिति को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मुख्य गेट पर सख्त चेकिंग के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी तैनात हैं।

डीसी और एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

जिले के डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी खुद मौके पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जाएगी। बाजार समिति परिसर के बाहर समर्थकों की हलचल भी बढ़ती जा रही है। हर कोई अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहा है। अब सबकी नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं। देखना होगा कि पाकुड़ नगर परिषद की कमान किस महिला प्रत्याशी के हाथों में जाती है और किन वार्डों में कौन बाजी मारता है।

इसे भी पढ़ें : रांची शहर में घूम रहा जंगली हाथी, खौफ में लोग… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची शहर में घूम रहा जंगली हाथी, खौफ में लोग… देखें वीडियो
Next Article रात के अंधेरे में फूंक डाला JCB, JJMP के नाम मांगी प्रोटेक्शन मनी

Related Posts

Headlines

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
राशिफल

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.