Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 10:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस को देखते ही भागा युवक, धराया तो खुला चौंकाने वाला राज
झारखंड

पुलिस को देखते ही भागा युवक, धराया तो खुला चौंकाने वाला राज

March 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लॉटरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ मुफसिल थाना इलाके में पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पान गुमटी के पास लॉटरी बेच रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक का नाम सैजुल शेख बताया गया। वह पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव का रहने वाला है। उसके पास से 466 पीस प्रतिबंधित लॉटरी बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि पान गुमटी के आसपास एक व्यक्ति प्रतिबंधित लॉटरी बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई।

Advertisement Advertisement

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, युवक ने पुलिस बल को देख लिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और मौके से भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में जैकेट से मिली 466 लॉटरी

पकड़े जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके जैकेट से अलग अलग कंपनियों की कुल 466 पीस प्रतिबंधित लॉटरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पाकुड़ मुफसिल थाना में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में थानेदार गौरव कुमार, सुदामा साह, सिपाही रास बिहारी यादव और सिपाही लखिराम सोरेन शामिल थे। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार किसी भी हालत में नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसे धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई होती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : बोर्ड की बैठक नहीं होने से अटके काम, अजय राय ने दिया अल्टीमेटम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाभा एटॉमिक सेंटर में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Next Article राशिफल @ 02 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
झारखंड

एक महीने में सरेंडर करें नक्सली, नहीं तो होगा निर्णायक वार : स्पेशल डीजी

April 18, 2026
Headlines

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026

मोबाइल की कैद में बचपन! कैसे छुड़ाएं बच्चों के स्क्रीन की खतरनाक लत… जानें

April 18, 2026

एक महीने में सरेंडर करें नक्सली, नहीं तो होगा निर्णायक वार : स्पेशल डीजी

April 18, 2026

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.