Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोर्ड की बैठक नहीं होने से अटके काम, अजय राय ने दिया अल्टीमेटम
झारखंड

बोर्ड की बैठक नहीं होने से अटके काम, अजय राय ने दिया अल्टीमेटम

March 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के ऊर्जा निगमों में लंबे समय से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक नहीं होने को लेकर अब मामला गरमा गया है। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने इस पर खुलकर नाराजगी जताई है और कहा है कि अगर जल्द बैठक नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।

कई महीनों से नहीं हुई बैठक

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियों में 23 सितम्बर 2025 के बाद से अब तक कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई है। ये कंपनियां हैं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, झारखंड ऊर्जा संचारण निगम लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड। उनका कहना है कि नियम के मुताबिक हर चार महीने में कम से कम एक बैठक होना जरूरी है। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी बैठक नहीं होना चिंता की बात है।

auto

फैसले अटके, कामकाज पर असर

अजय राय ने कहा कि बोर्ड बैठक नहीं होने की वजह से कई अहम प्रस्ताव फाइलों में ही पड़े हुए हैं। बिजली वितरण, ट्रांसमिशन और उत्पादन से जुड़े नीतिगत और वित्तीय फैसले नहीं हो पा रहे हैं। इसका सीधा असर कामकाज पर पड़ रहा है। संघ का कहना है कि जब तक बोर्ड बैठक नहीं होगी, तब तक बड़े फैसले नहीं लिए जा सकते। ऐसे में कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ताओं तक सब पर असर पड़ सकता है।

जुर्माने का भी खतरा

संघ ने यह भी कहा कि कंपनी अधिनियम के तहत समय पर बैठक नहीं होने पर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की ओर से जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो निगम की छवि खराब होगी और भविष्य में लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठ सकते हैं। अजय राय ने साफ कहा कि यह सिर्फ कर्मचारियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे बिजली तंत्र से जुड़ा मामला है। समय पर बैठक नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दिखाता है।

9 मार्च को बैठक कराने की मांग

श्रमिक संघ ने मांग की है कि 9 मार्च 2026 को प्रस्तावित बोर्ड बैठक हर हाल में कराई जाए। साथ ही जो मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, उन पर तुरंत फैसला लिया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होगा। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जरूरी है कि ऊर्जा निगमों में नियमित बैठकें हों और समय पर फैसले लिए जाएं।

इसे भी पढ़ें : ‘आमजन के हित में मजबूत कदम’… अजय राय ने बजट की खुलकर की तारीफ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमाशूका की मौ’त के गम में टूट गया आशिक, फिर क्या कर गया… जानें
Next Article भाभा एटॉमिक सेंटर में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका

Related Posts

झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Headlines

बाढ़ के पानी में डूबी 5 साल की शरमीन, दूसरे दिन रुला गयी सभी को

September 11, 2026
झारखंड

रामगढ़ के इस घाटी में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, स्टीयरिंग के बीच फंस गया ड्राइवर

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.