Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 08:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौशाद आलम बने रांची के नये ग्रामीण SP, चार IPS को अतिरिक्‍त प्रभार, 4 DSP का तबादला
रांची

नौशाद आलम बने रांची के नये ग्रामीण SP, चार IPS को अतिरिक्‍त प्रभार, 4 DSP का तबादला

June 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची : झारखंड के चार IPS को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है, वहीं चार डीएसपी का तबादला किया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. IPS नौशद आलम अंसारी को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. रेल आईजी सुमन गुप्‍ता का तबादला करते हुये अगले आदेश तक प्रोविजन आईजी रांची के पद पर पदस्‍थापित किया गया है.

मुरारी लाल मीणा अपर पुलिस महानिदेशक अभियान झारखण्ड अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय झारखंड रांची के प्रभार में रहेंगे. अमोल वेणुकांत होमकर पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के प्रभार में रहेंगे. सुभाष चंद्र जाट पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर के प्रभार में रहेंगे. ऋषभ कुमार झा पुलिस अधीक्षक चतरा अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक समादेष्टा आरआरबी-3 चतरा के प्रभार में रहेंगे.

auto

वहीं पुलिस उपाधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित सिरिल खलखो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईएसएफ बोकारो के पदस्थापन पदस्थापित किया गया है.

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक आईआरबी-5 गुमला कैंप धुर्वा रांची में पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक मजरुल होदा को स्‍थानांतरित करते हुये अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईआरबी-2 खूंटी के पद पर पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है.

रमोद कुमार सिंह को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य टीटीएस जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर पर ड्रम रखकर निकले शक्ति कपूर
Next Article अब तीन दिन में निकाल सकते हैं इपीएफ का पैसा

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.